अलवर| सारिस्का टाइगर रिजर्व में वन विभाग की ओर से राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना के अंतर्गत ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। आयोजित किया गया। डीएफओ सरिस्का अभिमन्यु सारण के निर्देशन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता रेंजर राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने की। प्रशिक्षण में बालेटा, कालीखोल, पृथ्वीपुर एवं पैतपुर गांवों के ईडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य समिति सदस्यों सहित लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आरएफबीडीपी जिला परियोजना समन्वयक लूणाराम गोदारा, सूक्ष्म वित्त अधिकारी राजेश कुमार और सामुदायिक विकास अधिकारी नवीन कुमार ने परियोजना के उद्देश्यों व क्रियान्वयन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार करने की विधि, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वयं सहायता समूहों को परियोजना से जोड़कर लाभान्वित करने के उपायों पर प्रकाश डाला। इस दौरान फॉरेस्टर बालेटा अरुण चौधरी, फॉरेस्टर पृथ्वीपुर देवेंद्र कुमार मीणा तथा किशनपुर फॉरेस्टर रामवीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।


