अलवर| ब्रह्मचारी मोहल्ला स्थित श्याम मंदिर में शनिवार को 4 दिवसीय श्याम मेले का शुभारंभ हुआ। मंदिर की व्यवस्थापक नीलू शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्याम नाम की मेहंदी कार्यक्रम में महिला श्रद्धालुओं ने मेहंदी लगाई। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे हवन और ध्वजारोहण होगा। जबकि, शाम 6 बजे सुंदरकांड का पाठ होगा।


