अलवर| अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव के तहत शनिवार को इमरती देवी धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया। अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि सुरेश गुप्ता हुंडी वाले, झाबरमल यादव व आरपी महावर ने उद्धाटन किया। शिविर में 28 यूनिट रक्तदान हुआ। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को सुबह 10.15 बजे कंपनी बाग में शिवलिंग पूजा होगी।


