अलवर| प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 16 फरवरी को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में पैगाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन होगा। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एमडी शाहून ने बताया कि कार्यक्रम में अलवर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा, सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष मेहबूब दीवान चोपदार आदि शिरकत करेंगे।


