सिंधी मंदिर एवं नए भवन का शिलान्यास हुआ

अलवर| दाउदपुर स्थित निर्माणाधीन सिंधी मंदिर एवं नए भवन का शिलान्यास पूजन कार्यक्रम शनिवार को हुआ। कार्यक्रम के दौरान बहराणा मंडल ने भजनों की प्रस्तुति दी। भगवान झूलेलाल का ध्वज स्थापित किया गया। समिति के मीडिया प्रभारी हितेश ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष रमेश चौएथानी, महामंत्री नरेश तख्तानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तुलसी खानवानी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *