डूंगरपुर| धनेश्वर मंदिर के पीछे स्थित चमनपुरा क्षेत्र में खोदे गए खड्डों को अब तक सही नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई। इसके कारण मार्ग पर गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क हादसे को न्यौता दे रही है। आने-जाने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को रोजाना दिक्कतें होती हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग से सुधार कार्य नहीं किया है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए रास्ता खतरे का बन गया है।


