छतरपुर में ‘ऑपरेशन विश्वास’ से 211 गुम मोबाइल बरामद:एसपी अगम जैन ने मालिकों को लौटाए; CEIR ट्रैकिंग से मिली सफलता

छतरपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 211 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत पिछले एक महीने में 110 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जबकि वर्ष 2026 में अब तक कुल 211 मोबाइल फोन ट्रैक किए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई गई है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपी अगम जैन ने स्वयं मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए फोन सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने संतोष व्यक्त किया। कई धारकों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत पुलिस की तकनीकी सेल सीईआईआर पोर्टल और अन्य माध्यमों का उपयोग कर मोबाइल ट्रैकिंग करती है। इस अभियान का उद्देश्य गुम हुई संपत्ति को वापस दिलाना और अपराधियों पर लगाम लगाना है। एसपी अगम जैन ने जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें या सीईआईआर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से तकनीकी सहायता से फोन को ट्रैक करना आसान हो जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *