एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की लोक अदालत

बाड़मेर | बाड़मेर मुख्यालय एवं चौहटन व गुड़ामालानी भारतीय स्टेट बैंक और आईडीबीआई बैंक की विशेष लोक अदालत का आयोजन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजिताभ आचार्य के निर्देश में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाड़मेर कृष्णा गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस विशेष लोक अदालत का आयोजन करते हुए गठित बैंचों के अध्यक्ष के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्णा गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चौहटन विजय कुमार व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुड़ामालानी नगेन्द्र मीना, सदस्य के रूप में चीफ एलएडीसी नरपतसिंह चौधरी, मोहनसिंह सोढ़ा व पप्पूराम पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे। लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के कुल 22 प्रकरणों में आपसी समझाइश से राजीनामा करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *