21 को खाटूधाम जाएगी पदयात्रा

अलवर| गणेश श्याम पदयात्रा सेवा समिति साहब जोहड़ा की शनिवार को बैठक हुई। इसमें 21 फरवरी को अलवर से खाटूधाम जाने वाली 29 वीं पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। प्रवक्ता शिवचरण कमल ने बताया कि शिवाजी पार्क स्थित खाटूश्याम मंदिर से सुबह 9 बजे पदयात्रा खाटूधाम के लिए रवाना होगी। इस दौरान रामनिवास सैनी, कैलाश सैनी, सुभाष स्वामी, सुरेश यादव, हेमंत शर्मा, कृष्ण गोपाल सैनी, मंगतूराम जांगिड़, धन्नालाल गुप्ता, सुरेश तिवाड़ी, अजयप्रकाश शर्मा, मुकेश सिंघल, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *