पाली थाने में युवक ने पीया एसिड:विवाहिता को परिजनों के साथ भेजने से नाराज था, गुमशुदगी केस में पकड़कर लाई थी पुलिस

पाली जिले में शनिवार को एक युवक ने थाना परिसर में ही एसिड जैसा ज्वलनशील पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस उसे देर शाम पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। गुमशुदगी मामले में पकड़कर थाने लाई थी पुलिस ASP बाली चैनसिंह महेचा ने बताया – 3 नवंबर 2025 को एक विवाहिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शनिवार (14 फरवरी) को पुलिस विवाहिता और उसे ले जाने वाले सिरोही जिले के 25 वर्षीय युवक को पकड़कर थाने लाई थी। दोनों पक्षों के परिजन भी थाने पहुंचे हुए थे। विवाहिता ने अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा जताई, जिस पर पुलिस ने उसे परिजनों के साथ भेज दिया। नाराज होकर बाथरूम में पिया ज्वलनशील पदार्थ महिला के जाने से युवक नाराज हो गया और थाना परिसर के बाथरूम में चला गया। कुछ देर बाद बाहर आकर उसने बताया कि उसने बोतल में रखा एसिड जैसा पदार्थ पी लिया है। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर गई, जहां से पाली रेफर किया गया। इसके बाद रात को ही जोधपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। — ये खबर भी पढ़ें शराब समझकर जहरीला केमिकल पीया, 4 की मौत:मृतकों में तीन महिलाएं भी; दावा- शादी वाले घर से छुपाकर लाए थे बोतलें राजस्थान के भीलवाड़ा में 5 लोगों ने शराब समझकर जहरीला केमिकल पी लिया। इनमें तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *