लुधियाना दुगरी में चोरों के हौसले बुलंद:; मार्केट की पार्किंग से 12 सेकंड में एक्टिवा चोरी CCTV में कैद हुई वारदात

लुधियाना शहर के पॉश इलाकों में शुमार दुगरी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दुगरी मार्केट फेस-1 से सामने आया है जहां चोरों ने पार्किंग में खड़ी एक एक्टिवा पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है खाने के रुका था पीड़ित, वापस आया तो उड़ चुके थे होश पीड़ित ने बताया कि वह निजी काम से दुगरी मार्केट फेस-1 आया था। उसने अपनी एक्टिवा को मार्केट की पार्किंग में सुरक्षित खड़ा किया और खुद पास की एक दुकान पर कुछ खाने चला गया। जब वह करीब आधे घंटे बाद वापस लौटा तो उसने देखा जगह उसने एक्टिवा खड़ी की थी वह वहां से गायब थी। पीड़ित ने पहले आसपास काफी तलाश की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उसने दुकानदारों की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाली। CCTV में दिखा चोर महज 12 सेकंड में तोड़ा लॉक मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने चोरी की साफ दिख रही है एक युवक पैदल पार्किंग एरिया में आता है। वह पहले से रेकी कर रहा था और सीधे टारगेट की गई एक्टिवा के पास पहुंचता है। चोर पहले एक्टिवा को पीछे से उठा थोड़ा साइड करता है। इसके बाद वह बड़ी चालाकी से महज 12 सेकंड के अंदर हैंडल लॉक तोड़ देता है और देखते ही देखते वहां से रफूचक्कर हो जाता है। पुलिस का दावा: जल्द सलाखों के पीछे होगा आरोपी घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शिकायत मिल गई है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। पुलिस की टीमें इलाके में एक्टिव हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी हुई एक्टिवा बरामद कर असली वारिस को सौंप दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *