भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन:टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की प्रार्थना, खिलाड़ियों की फोटो रख मांगा आशीर्वाद

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों, पंडित-पुजारियों ने मिलकर हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान किया। आईसीसी टी-20 के वर्ल्ड कप मुकाबले में चिर परिचित प्रतिद्वंदी टीम इंडिया और पाकिस्तान रविवार को आमने सामने होगी। शाम 6 बजे से मैच खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले देशभर में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजन अर्चन किया जा रहा है और फैन्स भगवान से प्रार्थना कर रहे है। खिलाड़ियों के फोटो के साथ पूजन रविवार सुबह अंगारेश्वर मंदिर में करीब 50 से अधिक पण्डे-पुजारियों और श्रद्धालुओं ने मिलकर भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सूर्य कुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे सहित टीम के खिलाड़ियों के फोटो अंगारेश्वर मंदिर के शिवलिंग के पास रखकर पूजन अर्चन किया। टीम के लिए भगवान से मांगा आशीर्वाद पुजारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारत की जीत के लिए समस्त ब्राह्मण पुजारी परिवार ने पूजन किया है, और अंगारेश्वर भगवान से प्रार्थना की है कि टीम इंडिया इस बार भी विश्वकप भारत में लेकर आए। अंगारेश्वर भगवान शक्ति पराक्रम के कारक है, इसलिए उनसे प्रार्थना की है की पकिस्तान को धुल चटाकर विश्व कप एक बार फिर भारत टीम जीते। इसलिए यहां पूजन कर भगवान से टीम के लिए आशीर्वाद लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *