सवाईमाधोपुर में फरवरी में पड़ने लगी अप्रैल जैसी धूप:17 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ से होगी तापमान में गिरावट

सवाई माधोपुर में तेज धूप अब सताने लगी है तेज धूप के चलते लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं यहां दिनों दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है फरवरी माह में ही है अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जिससे लोगों को पसीने छूटने लगे हैं। यहां फरवरी के महीने में ही अप्रैल जैसी धूप पड़ने लगी है। पिछले तीन से अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर स्थिर सवाई माधोपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले गुरुवार को भी 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में पिछले तीन दिनों दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। 17 फरवरी के बाद तापमान में गिरावट की संभावना मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार सवाई माधोपुर में 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप रहेगी, जबकि सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी रहेगी। राजस्थान में 17-18 फरवरी को एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से जयपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में बादल छा सकते हैं, कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जिसके बाद सवाई माधोपुर में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *