सीकर में नए वेदर सिस्टम की दस्तक,रात का पारा बढ़ा:आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज, कल से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

सीकर में पिछले 7 दिन से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीती रात फिर से बादल छाए और सर्द हवाओं पर ब्रेक लग गए। सीकर में आज बादलवाही के कारण आज सुबह की सर्दी कम रही। आज पारे में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को दिन में तेज धूप निकली और इस वजह से अधिकतम तापमान भी बढ़ा है। सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में दिन में धूप की तल्खी बढ़ने लगी है।
बादलों की आवाजाही के कारण आज सुबह सर्द हवाओं की गति कमजोर रही। सीकर में कल तक सुबह-शाम सर्दी का दौर बना रहेगा। 16 फरवरी की शाम नया वेदर डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है, इससे बारिश की गतिविधियां भी संभव है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। सीकर में अब कल से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने का अनुमान है।
फिलहाल दिन में धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, हालांकि सुबह-शाम की सर्दी अब भी है। शनिवार शाम‌ के बाद से ठंडी हवाएं कमजोर हैं। सीकर जिले में आज बादल छंटते ही दिन में तेज धूप रहेगी। बीती रात से सीकर में सर्दी का‌ असर कमजोर है। 17 फरवरी से सीकर जिले के तापमान में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *