नासिक-मुंबई हाईवे पर सांसद की रेंज रोवर में लगी आग:त्र्यंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे लुंबाराम चौधरी, जलने की बदबू आते ही रुकवाई कार

नासिक-मुंबई हाईवे पर जालोर-सिरोही से भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी की लग्जरी रेंज रोवर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि सांसद सहित कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई। रात करीब 12:30 बजे गोंडे फाटा इलाके में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार सांसद गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही के बाद फ्लाइट से मुंबई पहुंचे थे। वहां से अपने एक मित्र के साथ वाशिम से त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए।
शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे नासिक के पास गोंडे फाटा क्षेत्र में कार से जलने की बदबू आने पर सांसद ने तुरंत वाहन रुकवाया। ड्राइवर ने किनारे लगाई गाड़ी, सभी यात्री तुरंत उतरे कार शाहपुर निवासी ड्राइवर अनिल जाधव चला रहा था। बदबू आते ही उसने बिना देरी किए गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी। जैसे ही आग का अंदेशा हुआ, सांसद लुंबाराम चौधरी और अन्य पांचों साथी तुरंत बाहर निकल आए।
कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर सिर्फ ढांचा रह गया। पुलिस-फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, हाईवे पर लगा जाम सूचना मिलते ही वाडिवे थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
हादसे के कारण हाईवे पर कुछ घंटों तक यातायात भी बाधित रहा। दूसरी कार से पहुंचे मंदिर, फिर जालोर रवाना घटना के बाद सांसद के मित्र ने दूसरी कार की व्यवस्था की। इसके बाद शनिवार को सांसद ने त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और जालोर के लिए रवाना हो गए। शॉर्ट सर्किट की आशंका पुलिस की शुरुआती जांच में कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *