पंजाब के लुधियाना में सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने और बिना अनुमति वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। थाना साहनेवाल की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, मुकदमा दरखास्त नंबर 63/डी/ए.सी.पी. दाखिली, दिनांक 06 नवंबर 2025 के तहत जांच के बाद यह मामला सामने आया। फेसबुक पर कथित तौर पर झूठी और भ्रामक खबरें पोस्ट करने का आरोप शिकायतकर्त विशाल ने पुलिस को बताया गया कि आरोपी मंदीप सिंह दुग्गल ने फेसबुक पर कथित तौर पर झूठी और भ्रामक खबरें पोस्ट कर MLA राजिंदरपाल कौर छीना के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी एक वीडियो बिना अनुमति अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दी। इस वीडियो के जरिए उसकी और MLA की सार्वजनिक छवि खराब करने की कोशिश की गई। पुलिस ने शिकायत और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और सोशल मीडिया गतिविधियों की तकनीकी जांच भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली या बिना अनुमति कंटेंट अपलोड करने वाली गतिविधियां कानूनी कार्रवाई के दायरे में आती हैं। थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 67 IT. Act 353 के तहत मामला दर्ज किया है।


