बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अफवाहें फैला रही है, उनको तो ट्रबल होने ही वाली है। क्योंकि उनकी अफवाहें अब चलेगी नहीं। जनता अब किसी भी प्रकार का भ्रम स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस हमेशा भ्रम की राजनीति करती रही है, भ्रम फैलाती थी और जनता से वोट प्राप्त कर लेती थी। अब जनता सावधान हो गई है, जनता विकास चाहती है, जनता जागरूकता चाहती है, जनता अब शांति चाहती हैं। जनता को सुखी जीवन जीना है, जनता को विकास करना है, अपने पैरों पर खड़ा होना है। अब हमेशा मांगते रहे, ऐसा नहीं है अब जनता मजबूत होकर देने वाली स्थिति में आना चाहती है। कांग्रेस के भ्रम अब चलेंगे नहीं, इसलिए कांग्रेस को जरूर परेशानी होगी, ट्रबल कांग्रेस को होने वाली है। दरअसल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी की केन्द्र-राज्य की सरकार को डबल इंजन की जगह ट्रबल इंजन की सरकार कहा था। देश का अहित करने वाले मोदी की आंखों से डरते है
मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के ‘मोदी की आंखों में डर दिखता है’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सबको एक नजर से देख देख भी रहे हैं और समझ भी रहे हैं। समझकर करके उचित निर्देश और मार्गदर्शन भी दे रहे हैं। पीएम मोदी राष्ट्रीय हित की बात करते हैं. राष्ट्रीय अहित स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इस देश में किसी भी नागरिक का अहित होता हो तो वह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए उनकी आंखों से लोग डरेंगे तो सही। अब उनको डर दिखता है तो हम क्या कर सकते हैं। पीएम मोदी सही दिशा, सही दृष्टिकोण और देश हित में देखते हैं। पीएम मोदी की आंखों में डर दिखता है
दरअसल राहुल गांधी ने संसद में एपस्टीन फाइल का जिक्र करते हुए कहा था कि पीएम मोदी की आंखों में डर दिखता है, इसकी दो वजह हैं-एक एपस्टीन…3 मिलियन फाइलें अभी भी लॉक हैं। राहुल ने कहा कि कोई अनजान दबाव चल रहा है। उन्होने कहा जब मार्शल आर्ट में चोक लगाते हैं, तो चोक हो रहे आदमी की आंख में डर दिखता है। उसी तरह यहां नरेंद्र मोदी की आंख में डर दिखता है, वे आंख में आंख नहीं मिला पाते हैं।


