पाली में कुछ युवक दिनदहाड़े दो मकानों में घुसे। मामला सामने आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ऐसे में संदिग्ध युवक भाग गए। पीछा कर दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। युवक जिन दो मकानों में घुस वह दोनों परिवार कामकाज के सिलसिले में मुम्बई और कनार्टक में रह रहे है। फिलहाल घटना को लेकर किसी तरह की रिपोर्ट थाने में नहीं दी गई है।
पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र के नया चेंडा गांव में शनिवार दोपहर को सरपंच भगाराम पटेल को ग्रामीणों ने सूचना दी कि मंगलाराम पटेल और भगाराम के बंद मकान में कुछ युवक घुसे है जो संभवत चोर हो सकते है। ऐसे में सरपंच व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उनके आने की आहत होते देख संदिग्ध युवक मौके से भागे। गांव के युवाओं ने उनका पीछा और दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। लेकिन दो-तीन युवक भागने में कामयाब रहे। ग्रामीणों की पूछताछ में युवकों ने चोरी की नीयत से मकान में घूसना स्वीकार किया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची जेतपुर थाना पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और दोनों युवकों को हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ जारी है।
SHO बोले – मामले में जांच जारी
मामल में जेतपुर थाने के SHO अरूण कुमार ने बताया कि दोनों संदिग्ध युवक हिरासत में है। जिसने पूछताछ की जा रही है। इनके साथ और कौन-कौन थे। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।


