धौलपुर में अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी:पत्थर के 2 बड़े ब्लॉक किए जब्त, चिलाचौंद गांव के पास कार्रवाई

धौलपुर जिले में आंगई थाना पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध पत्थर के 2 बड़े ब्लॉक जब्त किए हैं। थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने चिलाचौंद गांव के पास धौलपुर-करौली हाईवे रोड पर यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित खनन क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर निकालकर उनका परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और एक नीले रंग के ट्रैक्टर को रोका। ट्रैक्टर की ट्रॉली में अवैध रूप से भरे गए पत्थर के 2 बड़े ब्लॉक पाए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये पत्थर प्रतिबंधित खनन क्षेत्र से चोरी-छिपे निकाले गए थे। इन्हें अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्रॉली और पत्थरों को विधिवत जब्त कर लिया।
इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *