22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट:केदारनाथ मंदिर समिति ने घोषित की तिथि, ओंकारेश्वर मंदिर में तय हुआ समय

केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर पंचकेदार गद्दी स्थल ‘ओंकारेश्वर मंदिर’ उखीमठ में कपाट खुलने की तिथि की गणना और घोषणा की गई। कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही शासन-प्रशासन ने केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने और यात्रा सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। श्रद्धालु 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे से ही बाबा केदार के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मंदिर समिति ने इस बार भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इस बार की केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव इस प्रकार रहेंगे- हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *