सीकर में आज पार्वती को ब्याहने निकलेंगे भगवान शिव:महाशिवरात्रि पर बाराती बनेंगे शहरवासी, सुबह 4 बजे से मंदिरों में चल रही पूजा-अर्चना

सीकर में महाशिवरात्रि के त्योहार पर सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना जोरों पर है। कल्याण धाम, गोपेश्वर महादेव मंदिर, वर्देश्वर महादेव मंदिर, राधा दामोदर महादेव मंदिर, गोविंददेव मंदिर स्थित एकादश महादेव, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी मंदिरों में पहले पहर की पूजा के साथ ही सुबह 4 बजे से धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। आज शाम को कल्याण धाम से शिव बारात निकलेगी। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर शिव बारात वापस कल्याण धाम पहुंचेगी, जहां शिव-पार्वती विवाह होगा, सभी सीकरवासी बाराती बनेंगे, इसके बाद महाआरती होगी। पुलिस ने भी शिव बारात को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की है। जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालु भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर आक, धतूरा, बील का पत्ता, गाजर, भांग, भस्म बेर, सुगंध, ऋतुफल, दूर्वा, रोली-मोली चढ़ा रहे हैं। महादेव कॉलोनी स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। महादेव ट्रस्ट के ट्रस्टी संजय शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया है। मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। रात में चारों प्रहर की विशेष पूजा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उससे पहले महाआरती होगी। कल्याण धाम में पिछले 4 दिन से पंचरक्षी जाप का हो रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। हर-हर महादेव करते हुए आज शाम 5 बजे भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी। बारात में झांकियां, बैंड-बाजे और आकर्षक सजावट के साथ शहरवासी बाराती बनकर शामिल होंगे। शिव बारात के रास्ते पर विशेष सजावट की गई है। ऐतिहासिक सैपऊ महादेव मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया है। कई मंदिरों में महाआरती और रात्रि जागरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *