किसान बनकर खेत में उगा दिए अफीम के पौधे:पुलिस ने दबिश दी तो हुआ खुलासा, पौधों से दूध निकालने का भी अंदेशा

जोधपुर में अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। जोधपुर पुलिस ने करवड़ क्षेत्र में खेत में अफीम की खेती पकड़ी। टीम ने मौके से अफीम के पौधे बरामद किए। वही 12 लाख 17 हजार रुपए भी जब्त किए गए। पुलिस ने प्रेमाराम पुत्र राणाराम विश्नोई गोदारा (उम्र 42), निवासी विश्नोईयो का बेरा माणकलाव थाना करवड़ को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। दरअसल पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि करवड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही है। इस पर पुलिस ने शनिवार को दबिश दी। यहां एक खेत में अफीम की खेती की हुई मिली। जिसमें कई पौधों में अफीम का दूध भी निकाला हुआ नजर आया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमाराम को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *