जालंधर देवी तालाब मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:लंबी लाइनों में लगा जलाभिषेक किया, महाशिवरात्रि पर रातभर खुले रहेंगे मंदिर, 4 पहर पूजा होगी

जालंधर में महाशिवरात्रि पर रविवार को शिव मंदिरों में भीड़ है। लोग लंबी कतारों में लगकर जलाभिषेक कर रहे हैं। शहर के प्रसिद्ध श्री देवी तलाब मंदिर में हजारों लोग माथा टेकरने के लिए सुबह से कतारों मे हैं। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि आज रातभर मंदिर खुले रहेंगे। व्रत रखने वाले श्रद्धालु मंदिरों में 4 पहर की पूजा करेंगे। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां की गई हैं। कई मंदिरों में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने की व्यवस्था की गई है, जबकि अन्य स्थानों पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के भंडारे आयोजित किए जाएंगे। शिव भक्तों द्वारा की जाने वाली चार पहर की पूजा के लिए भी मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
जगह-जगह लंगर की तैयारी, मंदिर सजे
जालंधर के देवी तालाब मंदिर में शिव भक्त माथा टेकने पहुंच रहे हैं। मंदिर में देर रात और तड़के तक चलने वाली चार पहर की पूजा के दौरान सभी रस्में पूरी की जाएंगी। शहर के अन्य मंदिरों को भी महाशिवरात्रि पर सजाया गया है। सुबह से ही बाजारों में रौनक देखी गई और खरीदारी का दौर जारी रहा। इसके साथ ही लोगों के लिए जगह-जगह लंगर बन रहे हैं। आज शहर में 200 से भी ज्यादा लंगर रहेंगे। देखें शिवरात्रि पर श्री देवी तलाब में तैयारियों के PHOTOS

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *