भीलवाड़ा के हरणी महादेव मंदिर में तीन का मेला:पेच के बालाजी मंदिर में 31 पंडित करेंगे चार प्रहर पूजा,महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की शहद गन्ने के रस ओर दूध से अभिषेक

महाशिवरात्रि का पर्व आज भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में आस्था और पूरे भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है।सुबह से ही शहर ओर जिले के प्रमुख शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में भक्तों की कतार मंदिरों के बाहर नजर आई, भक्तों ने भोले बाबा को रिझाने के लिए जल, दूध, बिल्व पत्र, आक, धतूरा, अर्पण किया। इस दौरान पूरा वातावरण धर्ममय हो बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से गूंजने लगा। हरनी महादेव में शुरू हुआ तीन दिन का मेला शहर के हरनी महादेव मंदिरों में भक्तों के दर्शन के लिए चार प्रहर की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।भक्तों को भोले बाबा के दर्शन आसानी से हो सके इसके लिए सुविधाओं के इंतजाम किए हैं।तीन दिन भक्तों को बाबा के गर्भ गृह दर्शन होंगे।यहां नगर निगम की ओर से तीन दिन मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसकी आज से विधिवत शुरुआत होगी। 31 पंडित करेंगे चार प्रहर पूजा शहर के पेच एरिया स्थित बालाजी मंदिर में शिवालय में सुबह से भोले बाबा के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। भक्तजनों द्वारा भगवान शिव पूजा की जा रही है,शिव स्तुति की जा रही है आज के दिन रात्रि के विशेष योग में रात्रि के चारों प्रहर की पूजा 31 विद्वान पंडितों द्वारा की जाएगी। तिलस्वां महादेव में स्नान ओर दर्शन का दौर मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिल्सवा महादेव में आज से 7 मेले का शुभारंभ होगा जो 7 दिन तक चलेगा। तिलस्वा महादेव में स्नान और दर्शन का विशेष महत्व है, इसके चलते भीलवाड़ा जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश के श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा यहां भी भक्तों के दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। शहर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ इसी के साथ ही शहर के नीलकंठ महादेव, मनोकामेश्वर महादेव, मंगलेश्वर महादेव सहित अनेक शिव मंदिरों में पूजा पाठ के लिए भक्ति भाव के साथ श्रद्धालुओं के भीड़ मौजूद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *