डोडा पोस्त से भरी कार पलटी, 2 की मौत:बिजली पोल से टकराकर हुई बेकाबू, सड़क पर जा रहे बुजुर्ग को उड़ाया

बिजली के पोल से टकराकर बेकाबू हुई कार की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार पलट गई। इसमें कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार में डोडा पोस्त भरा था। हादसा बीकानेर में नोखा के चरकड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे-62 पर रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। बिजली पोल से टकराकर हुई बेकाबू
नोखा थाना के ASI मोहनराम ने बताया- रविवार सुबह नागौर से नोखा की ओर आ रही कार चरकड़ा में बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर से अनियंत्रित हुई कार ने सड़क किनारे जा रहे चरकड़ा निवासी नारायण सिंह राजपूत (58) को चपेट में ले लिया। नारायण सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में ड्राइवर राजूराम (29) और रामसर निवासी लालचंद गोदारा सवार थे। नारायण को टक्कर मारने के बाद कार सड़क पर पलट गई। राजूराम और लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को नोखा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान राजूराम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, लालचंद का इलाज जारी है। कार में भरा हुआ था डोडा पोस्त
घटना की जानकारी मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची। कार की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार से बरामद मादक पदार्थ की भी जांच करवाई जा रही है। दोनों शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतकों के परिजन नोखा जिला अस्पताल पहुंच गए। चरकड़ा सरपंच सवाई सिंह मगनाराम केड़ली ने भी अस्पताल पहुंचकर परिवार से मुलाकात की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *