भगवान शिव की बारात में शामिल होंगी आकर्षक झांकियां:रंग-बिरंगे फूलों से शिवालयों में भव्य सजावट, गोमतेश्वर मंदिर में होगी 4 पहर की पूजा

करौली जिले में महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरा जिला ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज रहा है। जिला मुख्यालय पर स्थित बैठा हनुमान मंदिर, गोमती दस मंदिर, पंचायती मंदिर और पंचमुखी महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। महाशिवरात्रि के लिए जिले भर के शिव मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। हिंडौन सिटी में भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक शिव झांकियां शामिल होंगी। पूजा-अर्चना के बाद कई मंदिरों में भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा।
शनिवार को फल मंडियों और पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई, जिससे बाजारों में विशेष रौनक बनी रही। रुद्राष्टाध्यायी पाठ, रुद्राभिषेक, रुद्री पाठ, सप्तशती पाठ
गोमती धाम के पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री और पुजारी अशोक शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि की रात्रि गोमतेश्वर महादेव पर चार पहर की विधिवत पूजा होगी। इस अवसर पर रुद्राष्टाध्यायी पाठ, रुद्राभिषेक, रुद्री पाठ, सप्तशती पाठ और रात्रि जागरण जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे, जिनसे विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हर शिव मंदिर के बाहर पुलिस तैनात
गोमती कॉलोनी, ट्रक यूनियन, बड़ा बाजार और गुलाब बाग सहित अन्य प्रसिद्ध शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
एसपी लोकेश सोनवाल ने जानकारी दी कि जिले में लगभग 400 पुलिस जवानों को प्रत्येक शिव मंदिर के बाहर तैनात किया गया है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *