खुद की शादी में तस्करों को बुलाया, कॉन्स्टेबल बर्खास्त:समारोह में राजस्थान और मध्यप्रदेश से पहुंचे बदमाश, SP ने की कार्रवाई

खुद की शादी में तस्करों को बुलाने वाले कॉन्स्टेबल को झालावाड़ SP अमित कुमार ने शनिवार को बर्खास्त कर दिया। भालता थाने में तैनात कॉन्स्टेबल अशोक बिश्नोई के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। अशोक बिश्नोई (28) नागौर जिले की खींवसर तहसील के चावड़िया गांव का रहने वाला है। वह 4 साल से भालता थाने में तैनात था। अशोक 2015 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। SP को गोपनीय शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप था कि 1 और 2 फरवरी को अशोक बिश्नोई के विवाह समारोह में झालावाड़ और मध्य प्रदेश के कई तस्कर और सक्रिय अपराधी शामिल हुए थे। शादी करीब 14 दिन पहले झालावाड़ से करीब 500 किलोमीटर दूर नागौर में हुई थी। कई तस्कर भी पहुंचे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच पिड़ावा डिप्टी को सौंपी गई। प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि विवाह समारोह में तस्करों सहित कुल आठ सक्रिय अपराधी मौजूद थे। जांच में यह भी सामने आया कि समारोह में पप्पू तंवर नामक व्यक्ति भी उपस्थित था। उसके खिलाफ पूर्व में वन विभाग ने अकलेरा इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी और उसकी संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 के तहत अवैध अर्जित संपत्ति होने के कारण फ्रीज किया गया था। पुलिस बल की साख और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अपराधियों से किसी भी प्रकार की मिलीभगत पर शून्य सहनशीलता की नीति के तहत यह कठोर निर्णय लिया गया है। ये आठ अपराधी शादी में पहुंचे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *