जालंधर के वर्कशॉप चौक स्थित दरगाह के पास देर रात लोगों ने लूट के शक में एक युवक को पकड़ा। आरोप है कि युवक एक व्यक्ति को लूटने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों को युवक पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने उसे घेर लिया और पूछताछ की। तलाशी लेने पर युवक की जेब से एक चाकू बरामद हुआ। इसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई की। सूचना मिलने पर PCR टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिसकर्मियों ने युवक को भीड़ से छुड़ाया और उसे अपने साथ थाने ले गए। लोग बोले- पहले भी संदिग्ध घूमता देखा स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले ही एक नई एक्टिवा चोरी हो गई थी। लोगों का यह भी कहना है कि पकड़ा गया युवक पहले भी इलाके में संदिग्ध हालत में घूमता देखा गया था। आरोपी से चाकू बरामद PCR कर्मी चरनजीत ने जानकारी दी कि युवक के पास से बरामद चाकू जब्त कर लिया गया है। युवक को थाने ले जाकर उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


