कपूरथला मॉडर्न जेल में कैदी के साथ मारपीट:हवालातियों में विवाद के बाद वारदात, गंभी घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती

कपूरथला जिले की मॉडर्न जेल में एक कैदी को देर रात कुछ अन्य कैदियों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बता दे कि घायल कैदी की पहचान मॉडर्न जेल निवासी मुथु मुरारी के रूप में हुई है। घायल का अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी डॉक्टर जशन उसका उपचार कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम मॉडर्न जेल कपूरथला में हवालाती मुथु मुरारी का कुछ अन्य हवालातियों से विवाद हो गया था। इसके बाद अन्य हवालातियों ने मुथु मुरारी के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस मामले के बाद सिविल अस्पताल ने घटना की सूचना थाना कोतवाली को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जेल के अंदर हुए इस हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।थाना कोतवाली के एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *