रुकने का इशारा करने पर भगाई पिकअप:पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर, कॉस्टेबल ने थाने में दी रिपोर्ट

जोधपुर में पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। ताजा मामला बनाड़ थाना क्षेत्र का है। यहां पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप चालक को रोकने का इशारा किया तो चालक ने पिकअप गाड़ी भगा दी। पुलिस पीछा करने के लिए गई तो उनकी गाड़ी को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान एक कांस्टेबल भी चोटिल हो गया। अब कांस्टेबल की ओर से बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट में प्रमोद कुमार पुत्र हरका राम जाट निवासी हतुंडी पुलिस थाना खेड़ापा ने बताया कि वो वर्तमान में बनाड़ थाने में कांस्टेबल है। 14 फरवरी की सुबह 3 बजे के करीब बनाड़ चौराहे पर वह ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान एक पिकअप निकल रही थी। जिसे रुकने का ऐसा किया तो चालक ने गाड़ी भगा दी। संदेह होने के आधार पर पुलिस ने पिकअप का पीछा किया तो पिकअप चालक ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारी और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान वह चोटिल भी हो गए। बाद में पिकअप चालक भाग निकला। अब गाड़ी नंबरों के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *