शाजापुर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़:श्रद्धालु कर रहे विशेष पूजन-अर्चन, गूंज रहे हर-हर महादेव के जयघोष

शाजापुर में महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं और विशेष पूजन-अर्चन का क्रम देर रात तक जारी रहेगा। धतूरा और भस्म अर्पित कर किया जलाभिषेक श्रद्धालु भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भस्म अर्पित कर अभिषेक कर रहे हैं। शहर के मंगलनाथ महादेव मंदिर में अलसुबह रुद्राभिषेक और आरती की गई, जहां मंदिर परिसर के अंदर और बाहर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व विशेष शुभ योग में मनाया जा रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, चतुर्दशी तिथि, निशिता काल और शिववास योग का संयोग इसे और भी फलदायी बना रहा है। माना जाता है कि ऐसे शुभ योग में भगवान शिव की आराधना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कई स्थानों पर प्रसादी, भंडारे का हो रहा है आयोजन दिनभर उपवास, रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन का सिलसिला जारी है। विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी, प्रसाद और भंडारों का भी आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। शहर के प्रमुख शिवालयों में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इनमें ओंकारेश्वर मंदिर, महादेव घाट, गिरासिया घाट, सुनेरा, मनकामनेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, भीमघाट महादेव मंदिर, पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, महाकाल मंदिर, नैनावद और पांडूखोरा महादेव मंदिर, लालघाटी शामिल हैं। देर रात तक शिवभक्त भजन-कीर्तन में लीन रहेंगे और महादेव को आस्था का भोग अर्पित करेंगे। मंगलनाथ मंदिर में फरियाली खिचड़ी का विशाल आयोजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलनाथ महादेव मंदिर में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए फरियाली खिचड़ी का आयोजन किया गया है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह 4 से लेकर 11 बजे तक अब तक 2 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालु जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं। वहीं शहर के अन्य शिवालयों में भी दर्शन-पूजन का सिलसिला लगातार जारी है और भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *