मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव:बाबा भूतनाथ के खुले कपाट, एक माह बाद दर्शन, सोमवार को निकलेगी जलेब

मंडी (छोटी काशी) में आज से अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर बाबा भूतनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 4 बजे खोल दिए गए हैं। लगभग एक महीने बाद श्रद्धालु बाबा भूतनाथ के वास्तविक रूप में दर्शन कर पा रहे हैं। मंडी जिला प्रशासन द्वारा आज एक लघु जलेब (शोभायात्रा) निकालकर बाबा भूतनाथ को 16 फरवरी से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का निमंत्रण दिया जाएगा। उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन सपरिवार और गणमान्य लोगों के साथ राज देवता माधव राय के प्रांगण में पारंपरिक शिवरात्रि महायज्ञ में शामिल होंगे।
उपायुक्त पूजा कर सुख, समृद्धि की कामना करेंगे इसके बाद, उपायुक्त टारना स्थित मां श्यामा काली मंदिर में शीश नवाएंगे और बड़ा देव कमरूनाग जी की पूजा-अर्चना कर जिलावासियों की सुख, शांति व समृद्धि की कामना करेंगे। वह राज माधव मंदिर और बाबा भूतनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे तथा हवन यज्ञ में भाग लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज उपायुक्त राज माधव मंदिर से बाबा भूतनाथ के लिए निकलने वाली लघु जलेब में भी शामिल होंगे। इस जलेब में पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड बैंड और मंडी जनपद के राज देवता शामिल होंगे, जो भूतनाथ मंदिर तक पहुंचकर बाबा भूतनाथ को निमंत्रण देंगे।यह भी बताया गया है कि बड़ा देव कमरूनाग के आगमन से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो जाता है। शिव बारात ब्यास घाट से बाबा भूतनाथ मंदिर तक निकाली जाएगी आज पूरे दिन देवी-देवताओं का आगमन जारी रहेगा। सबसे पहले देवता माधव राय मंदिर में अपनी हाजिरी भरेंगे।आज शिव की बारात ब्यास घाट से बाबा भूतनाथ मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसके दौरान लगभग एक माह बाद बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *