300 रुपए के विवाद में दोस्त ने ली जान:साथ बैठकर शराब पी, पत्थर काटने के औजार से किया हमला, हुई मौत, आरोपी फरार

कोटा में मामूली रुपए का विवाद खूनी वारदात में बदल गया। 300 रुपए को लेकर हुए झगड़े में रमेश बैरवा (40) की हत्या कर दी गई। मृतक रमेश बैरवा अपने साथी परमा के साथ टपरी बनाकर रहता था। दोनों पत्थर काटने का काम करते थे। लंबे समय से साथ मजदूरी कर रहे थे। वारदात कोटा के नांता थाना क्षेत्र स्थित पत्थर मंडी इलाके में शनिवार देर रात हुई। दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान रुपए के लेन-देन पर परमा ने पत्थर काटने में उपयोग होने वाले लोहे के औजार से रमेश के सिर पर हमला कर दिया। आरोपी फरार है। कहासुनी के बाद मारपीट, विवाद बढ़ने पर की वारदात
मृतक के भांजे मुकेश ने बताया- देर रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान रुपए के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी परमा ने गुस्से में आकर पत्थर काटने के काम में उपयोग होने वाले लोहे के औजार से रमेश के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से रमेश गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद मौजूद लोगों ने रमेश को तुरंत एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की
नांता थाने के एएसआई ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मजदूरी के बाद मिले रुपए को लेकर विवाद कर बैठे। झगड़ा बढ़ने पर आरोपी परमा ने औजार से हमला कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों की मौजूदगी में रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *