जयपुर एयरपोर्ट पर दिखे सोनू सूद और जिगर सरैया:सोनू सूद को फैंस बोले-राजपाल यादव ने धन्यवाद बोला है, सूद बोले- तू अंदर गया था क्या मिलने

रविवार दोपहर जयपुर एयरपोर्ट पर उस समय खास रौनक देखने को मिली जब अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद शहर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए उनका आभार भी जताया। स्वागत के दौरान एक दिलचस्प और मजेदार पल भी देखने को मिला। फैंस ने सोनू सूद से कहा कि राजपाल यादव ने आपको थैंक यू कहा है। इस पर सोनू ने मुस्कुराते हुए चुटकी ली, कब कहा है? क्या तू अंदर जाकर आया है? उनके इस जवाब पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। सोनू सूद आठ साल बाद झुंझुनूं जिले की यात्रा पर जा रहे हैं। वे डूंडलोद गर्ल्स स्कूल, बलवंतपुरा में आयोजित वार्षिक उत्सव ‘एलैसिया 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह का माहौल है। परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे जिगर सरैया वहीं बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर जिगर सरैया भी जयपुर पहुंचे। वे यहां एक म्यूजिकल परफॉर्मेंस के लिए आए हैं। राजस्थान में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए वे यहां आए है। राजस्थान में वे लगातार परफॉर्मेंस के लिए आ रहे हैं। बॉलीवुड में सचिन-जिगर की जोड़ी काफी लोकप्रिय है और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया है। हाल ही में जयपुर में आयोजित आईफा इवेंट में भी इस जोड़ी ने शानदार प्रस्तुति दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *