आगरा में क्रिकेटर शिखर धवन मंगलवार को ताजमहल पहुंचे।। उन्होंने करीब एक घंटे तक ताज का दीदार किया। इस दौरान ताजमहल को देखकर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा- सुंदरता अभूतपूर्व है। इसका रखरखाव बहुत अच्छे तरह से किया जा रहा है। उन्होंने गाइड से पूछा- क्या सच में ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ कटवा दिए गए थे। शिखर को देखकर सेल्फी की मची होड़
कैप, प्रिटेंड जैकेट, ब्लैक बरमूडा में शिखर को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए। उन्हें देखकर पर्यटकों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। शिखर को देखकर लोग गब्बर-गब्बर चिल्लाने लगे। शिखर ने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया। 3 तस्वीरें देखिए… शिखर ने अपने गाइड से पूछे सवाल
शिखर धवन ने अपने गाइड से ताजमहल को लेकर सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा ताजमहल को बनने में कितना समय लगा। कितने कारीगरों ने बनवाया, कितना खर्चा हुआ। उन्होंने कहा- यहां असली और नकली कब्र क्या है तो गाइड ने बताया- उर्स के दौरान ही नीचे की कब्र खोली जाती हैं। डायना बेंच पर बैठकर खिंचवाई फोटो
शिखर धवन ने डायना बेंच को लेकर भी गाइड से सवाल किए। इसके बाद डायन बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई। अब पढ़िए शिखर धवन का क्रिकेट करियर…. शिखर धवन ने क्रिकेट के तीनों फार्मेट से लिया संन्यास
टीम इंडिया के ओपनर रहे शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। 2010 में वनडे, 2013 में टेस्ट टीम में जगह मिली
शिखर ने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था। टेस्ट टीम में उन्हें 2013 में जगह मिली। 34 टेस्ट में 40.61 के औसत से धवन ने 2315 रन बनाए। 167 वनडे मैचों में 44.11 के औसत से 7436 रन बनाए। वहीं, 68 टी-20 मैचों में उन्होंने 27.92 के औसत से 1759 रन बनाए हैं। 2024 में पंजाब किंग्स से खेले थे धवन
शिखर IPL में पहले सीजन से जुड़े हैं। संन्यास की घोषणा करते वक्त उन्होंने IPL खेलने या ना खेलने पर कुछ नहीं कहा, जिससे लगता है कि वे IPL खेलाना जारी रख सकते हैं। पहले सीजन 2008 में वे दिल्ली के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरे थे। आखिरी मैच 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। इस सीजन में वे इंजरी के कारण कई मैच नहीं खेल पाए। 2012 में शादी, 2023 में तलाक
शिखर धवन ने 2012 में अपने से 10 साल बड़ी तालाकशुदा आयशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा की पहले से ही दो बेटियां थीं। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। 2014 में उनका बेटा जोरावर हुआ। 2021 में शिखर और आयशा अलग हो गए थे। आयशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में शिखर से अपने तलाक की बात लिखी थी। 4 अक्टूबर 2023 में दिल्ली के फैमिली कोर्ट ने तलाक की मंजूरी दे दी। कोर्ट ने माना कि आयशा ने शिखर के साथ मानसिक क्रूरता की। कोर्ट ने तलाक याचिका में धवन के आरोपों को इस आधार पर मंजूरी दी कि आयशा ने या तो इनका विरोध नहीं किया या फिर वे खुद का बचाव करने में विफल रहीं। ……………… ये खबर भी पढ़ें… बेटियों की जिद पर ताजमहल देखने पहुंचे ऋषि सुनक; ब्रिटेन के पूर्व PM बोले- बहुत खूबसूरत, सादगी के कायल हुए पर्यटक ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक ने आगरा के ताजमहल का दीदार किया। सुनक पत्नी अक्षता, सास सुधामूर्ति, दोनों बेटियों कृष्णा और अनुष्का के साथ एक घंटे तक रहे। दरअसल, ऋषि सुनक शनिवार सुबह दो दिवसीय दौर पर आगरा पहुंचे। उनके शेड्यूल में रविवार को सूर्योदय के समय ताजमहल देखना था, लेकिन बेटियों की जिद और रिक्वेस्ट के चलते सूर्यास्त के समय ही ताजमहल देखने पहुंच गए। पढ़िए पूरी खबर


