जालंधर मंदिर में शिवरात्रि पर मोबाइल चोरी:भजन चलाने के लिए लाया था फोन, श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर वारदात; CCTV में कैद

जालंधर के मॉडल हाउस स्थित सति माता मंदिर में शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक युवक मोबाइल चुरा ले गया। मोबाइल फोन के मालिक ने बताया कि मंदिर के स्पीकर में भजन चलाने के लिए वह मोबाइल लाया था। भजन चलाते हुए जब मोबाइल की बैटरी लो हो गई तो उसने इसे चार्जिंग पर लगा दिया।
मोबाइल को चार्चिंग पर लगाने के बाद वह साढ़े 11 बजे के करीब पाठ करने के लिए बैठ गया। इस दौरान मोबाइल पर नजर गड़ाए हुए युवक आया को चार्जिंग से मोबाइल उतारकर ले गया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के देकर SIM बंद करवा दी गई। करीब 1 मिनट तक इधर-उधर देखता रहा युवक
सति माता के ठीक अंदर पुजारी के सामने मोबाइल चार्चिंग पर लगा था। पुजारी मंदिर आने वाले भक्तों को तिलक लगा रहा था। इस दौरान आरेंज क्लर की हुडी पहले युवक आता है। करीब 1 मिनट तक इधर-उधर देखता है। इसके बाद जैसे ही भीड़ कुछ कम होती है तो मंदिर के अंदर चला जाता है। इसके बाद फिर वापस आता है और मोबाइल उतारकर ले जाता है। इस दौरान वहां खड़ी एक महिला उसकी तरफ देखती रहती है लेकिन युवक किसी को श नहीं होने देता।
CCTV पुलिस को सौंपा, चोर का तलाश शुरू
मोबाइल मालिक ने कहा कि जब वह पाठ खत्म कर मोबाइल उठाने आया तो गायब मिला। इसके बाद पुजारी और लोगों से पूछा तो उन्होंने कहा कि किसी को मोबाइल ले जाते नहीं देखा। इसके बाद मंदिर के CCTV फुटेज खंगाले। इसमें एक चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिया। इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दर्ज कराई गई और CCTV पुलिस को सौंप दिए गए। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करवाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *