पाली में युवक ने थाना परिसर में पीया एसिड:युवक-युवती को पुलिस लाई थाने, युवती परिजनों के साथ गई, आवेश में युवक ने पीया एसिड

पाली में शनिवार को 25 साल के युवक ने थाना परिसर में एसिड पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस देर शाम युवक को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। घटना पाली जिले के सुमेरपुर सदर थाने की है। थाने में एक विवाहिता की गुमशुदगी 3 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस शनिवार को विवाहिता और उसे ले जाने वाले सिरोही के 25 साल के युवक को पकड़कर थाने लाई। जहां दोनों के परिजन भी मौजूद रहे। विवाहिता ने अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा जताई। ऐसे में पुलिस ने उसे उसके परिजनों के साथ भेज दिया। थाना पीया ज्वलनशील पदार्थ
महिला को उसके परिजनों के साथ भेजे जाने से युवक खफा हो गया। और थाना परिसर में बने बाथरूम में चला गया। कुछ देर बाद बाहर आकर बोला कि उसने बाथरूम में एसिड जैसा पदार्थ जो बोतल में पड़ा था वह पी लिया। ऐसे में तुरंत इलाज के लिए सुमेरपुर हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे पाली रेफर किया गया। पाली में प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया। बाथरूम में जाकर पिया एसिड
मामले में एएसपी बाली चैनसिंह महेचा ने बताया कि युवक थाना परिसर में बने बाथरूम में गया। कुछ देर बाद बाहर आया और बोला कि उसने एसिड जैसा कुछ पी लिया है। गला दर्द कर रहा है। ऐसे में उसे सुमेपुर हॉस्पिटल ले गए। जहां से पाली रेफर किया। पाली से युवक को उपचार के बाद रात को ही जोधपुर रेफर किया। इस दौरान हॉस्पिटल में ASP जयसिंह तंवर, सीओ सिटी मदन सिंह, कोतवाल रविन्द्रसिंह खिंची सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *