जयपुर के 6 कस्बों में बाइपास बनाए जाएंगे:शाहपुरा, किशनगढ़-रेनवाल, ताला, फागी, आंधी और दूदू के पास बनाने की तैयारी, 405 करोड़ रुपए खर्च होंगे

जयपुर जिले की सीमा में अलग-अलग कस्बों में सरकार ने नए बाइपास बनाने की प्लानिंग की है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इन बाइपास को बनाने की योजना तैयार कर रहा है। संभावना है कि आगामी वित्त वर्ष 2025-26 से इन पर काम शुरू हो जाए। 6 अलग-अलग कस्बों में ये बाइपास बनाए जाने प्रस्तावित किए हैं। जिन पर करीब 405 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत आने का अनुमान है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष विभागीय बैठक में पीडब्ल्यूडी आगामी वित्त वर्ष में जयपुर जिले में करवाए जाने वाले विकास कार्यों का मासौदा रखा। इसमें शाहपुरा, किशनगढ़-रेनवाल, ताला, फागी, आंधी और दूदू के पास साखून में बाइपास बनाने की योजना बताई। इन कस्बों में बनी मौजूदा रोड की चौड़ाई कम होने, ट्रैफिक लोड ज्यादा होने और आबादी बढ़ने के कारण यहां दिनभर यातायात जाम की समस्या रहती है। इसे देखते हुए इन कस्बों के बाहरी क्षेत्र में नया बाइपास बनाना प्रस्तावित किया है। इन जगहों पर बनेंगे बाइपास ये काम भी करवाए जाएंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *