शिव मंदिर में पोकरण विधायक, भक्त ले रहे आर्शीवाद:MLA प्रियंका चौधरी ने भी किए दर्शन, भक्तों ने गंगाजल-पंजामृत से किया अभिषेक

बाड़मेर में रविवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दिनभर मंदिर भक्तों से भरा रहा। महाशिवरात्रि पर शिवालयों को रंग-बिरंगे फूलों, फलों और लाइटों से सजाया गया। भगवान शिव के जयकारें और भजनों के साथ शिवालयों में महाआरती हुई। भक्तों ने दूध, दही, गंगाजल और पंचामृत शिवलिंग का अभिभेष किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, आक, धतूरा और पुष्प अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी। वहीं पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी जसदेर धाम आसान लगाकर बैठ रहे। भक्तों ने उनसे आर्शीवाद लिया। बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने जसदेर पहुंचकर शिव के दर्शन किए। तस्वीरों में देखें शिवरात्रि …
दरअसल, शहर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, शिवमुंडी, सफलेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान टेकरी, पातालेश्वर महादेव मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर, लोकू बालाजी, भीड़ भंजनेश्वर महादेव मंदिर, जसदेर धाम सहित कई शिवालयों में मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने जल, बिल्व पत्र, आक और धतूरा चढ़ाकर पूजा की। इस दौरान स्वयंभू शिवलिंग शिवमुंडी पर्वतेश्वर महादेव मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में स्थापित भगवान आदियोगी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। पोकरण विधायक से लोग रहे आर्शीवाद शिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में भजन कीर्तन चल रहे है। वहीं जसदेर धाम में पोकरण विधायक और महंत प्रतापपुरी भी उपस्थित है। वहां पर आने-जाने वाले भक्त आर्शीवाद ले रहे है। वहीं बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी चौधरी जसदेर धाम पहुंची। जलाभिषेक कर भोलेनाथ के दर्शन किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *