कला कॉलेज प्राचार्य के कक्ष पर ताला जड़ा:3 मिनट देर से आए 4 स्टूडेंट्स को एग्जाम में नहीं बैठाने का विरोध

बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में थर्ड सेमेस्टर के एग्जाम में मंगलवार सुबह 4 स्टूडेंट्स समय से करीब 3 मिनट देरी से आए तो उनको एग्जाम नहीं देने दिया गया। जिसके बाद कुछ छात्र नेताओं ने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। कला कॉलेज प्राचार्य के चैंबर पर ताला भी जड़ दिया। प्रशासन पर जानबूझ कर रोकने का आरोप छात्र मोहित चौधरी ने बताया कि थर्ड सेमेस्टर के एग्जाम में केवल 3 मिनट देर से पहुंचे थे। एक बार अंदर ले लिया गया था। वहां उपस्थिति भी लगा दी। उसके बाद बाहर कर दिया गया। जिसके कारण वे एग्जाम नहीं दे सके। कॉलेज प्रशासन ने जानबूझकर एग्जाम से रोक दिया। एक बार स्टूडेंट्स काे प्रवेश भी दिया गया। लेकिन बाद में वापस कर दिया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने एकत्रित होकर विरोध किया। कॉलेज प्राचार्य के कक्ष पर ताला जड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *