SMS हॉस्पिटल में लगी आग:मेडिकल इमरजेंसी के पास बने मां योजना काउंटर रूम में आग लगी, फायर फाइटरों ने आग बुझाई

जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में रविवार को एक बार फिर आग लग गई। गनीमत ये रही कि जहां आग वहां कोई स्टाफ या मरीज मौजूद नहीं था। आग मेडिकल इमरजेंसी के पास बने मां योजना काउंटर के पास चैंबर में लगी थी। आग लगने के कुछ देर बाद ही SMS के फायरफाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया । माना जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। जैसे ही कमरे में इलेक्ट्रिकल पैनल से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, स्टाफ घबरा गया।उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड और एडमिनिस्ट्रेशन को बताया। सूचना मिलने पर SMS फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और फायरफाइटिंग इक्विपमेंट से आग पर काबू पाया। आग कमरे के अंदर इलेक्ट्रिकल पैनल में लगी थी, जिसे शुरू में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगना बताया जा रहा है। कल ओटी में लगी थी आग इससे पहले शनिवार को धनवंती ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर बने ऑपरेशन थिएटर में भी आग लग गई थी। यहां इस दौरान यहां प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव एक बच्चे की सर्जरी कर रहे थे। इस दौरान सर्जरी करते समय चल रही एक मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए। इस घटना में ऑपरेशन करने रहे बच्चे के भी बर्न होने की सूचना है। घटना के बाद वहां मौजूद परिजनों ने इस पर हंगामा किया और प्रशासन को लापरवाही बरतने की शिकायत दी। इस शिकायत के बाद कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. राशिम कटारिया ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया। इसमें जनरल सर्जरी की एचओडी डॉ. प्रभा ओम, सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. आर.के. जैन और हॉस्पिटल में मौजूद इलेक्टि्रक के इंजीनीयर को शामिल किया है, जो इस पूरे प्रकरण की जांच करके अधीक्षक को रिपोर्ट करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *