8 मार्च को पेंड्रारोड में नेशनल लोक अदालत:सिविल से लेकर दांडिक तक के मामलों का होगा निपटारा, पक्षकारों को भेजे जा रहे नोटिस

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के व्यवहार न्यायालय पेंड्रारोड में 8 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिराजुद्दीन कुरैशी के मार्गदर्शन में होगा। लोक अदालत विवादों को आपसी समझौते से सुलझाने का एक वैकल्पिक मंच है। यहां लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में निराकरण किया जाता है। तालुका विधिक सेवा समिति पेण्ड्रारोड की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल के अनुसार, लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अदालत में आवेदन जमा करने के लिए जनसंपर्क न्यायधीश और पैरा लीगल वालंटियर्स के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मोहल्ला लोक अदालत में आवेदन जमा करने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। विद्युत विभाग, वन मंडल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर पालिका और लीड बैंक मैनेजर के साथ बैठक कर लंबित राशि वसूली के मामलों पर चर्चा की गई है। कई तरह के मामलों का होगा निपटारा लोक अदालत में कई तरह के मामलों का निपटारा होगा। इनमें सिविल, दांडिक, राजस्व, श्रम, मोटर दुर्घटना दावे, बैंक, बीमा, विद्युत, रेलवे ट्रिब्यूनल, दूरभाष, डाक, आयकर, विक्रयकर और स्थानीय निकाय से जुड़े मामले शामिल हैं। प्रकरणों के निराकरण के लिए आवेदन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय या तहसील स्तर पर दिए जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *