मोगा में नशा तस्करी में दो गिरफ्तार:पुलिस का एंटी ड्रग अभियान; आरोपियों के पास से हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद

मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई अलग-अलग स्थानों पर की गई। थाना सिटी साउथ के मुख्य अधिकारी भलविंदर सिंह ने बताया कि हवलदार कवरदीप सिंह अपनी टीम के साथ कॉलेज के बाहरी मैदान के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शक के आधार पर मोगा निवासी आयुष चावरिया को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आयुष को तुरंत हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। एक अन्य घटना में, फोकल पॉइंट पुलिस चौकी के सहायक थानेदार सतनाम सिंह ने अपनी टीम के साथ मेहमेवाला रोड क्षेत्र में गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने निगाहा रोड, मोगा निवासी आयुष राणा को पकड़ा और उसके पास से 40 नशीली गोलियां बरामद कीं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर नशीले पदार्थों के स्रोत और उनके सप्लायरों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *