आसिफ मेमन ने 375 मतों से जीत दर्ज की, तो वहीं सबसे कम 4 मतों से जीतने वाले पार्षद बने निरंजन

भास्कर न्यूज | गरियाबंद नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा ने 15 मे से 09 सीटें जीती। वही कांग्रेस को 4 और निर्दलीय को 2 सीट मिली। चुनाव में सबसे ज्यादा रिकार्ड 375 मतो से आसिफ मेमन ने जीत दर्ज की। आसिफ मेमन को कुल 453 मत मिले वही निकटतम प्रतिद्वंदी मुकेश रामटेके को महज 78 मत मिले। गरियाबंद के निकाय चुनाव के अब तक इतिहास में पहली बार किसी वार्ड में किसी प्रत्याशी को इतने अधिक मत मिले और हार जीत का अंतर भी पहले बार 300 के पार पहुंचा। बताया जाता है कि इसकी पीछे की वजह भाजपा प्रत्याशी आसिफ मेमन का सरल सहज व्यवहार के साथ ही उनकी कुशल रणनीति है। जिसके चलते अब तक चार चुनाव में लगातार वो जीत दर्ज करने में कामयाब रहें। नगर पंचायत में एक बार वह उपाध्यक्ष भी रह चुके है। वही दूसरे ओर सबसे कम मतो से निरंजन प्रधान और बिन्दु सिन्हा ने जीत दर्ज की। निरंजन प्रधान महज 4 मतों से, बिन्दु सिन्हा 5 मतों से जीती। बिन्दु सिन्हा को 100 मत मिले, वही निकटतम प्रतिद्वंदी हेमलता को 95 मत मिले। वही निरंजन प्रधान को 118 व प्रकाश यादव 114 मत मिले। वही वार्ड 15 में सुरजन सिन्हा 11 मत से जीते। उसे 134 व जुनैद खान को 123 मत मिले। वार्ड 2 में रेणुका साहू भी कम मतो से जीती। रेणुका साहू को 220 व विमला साहू को 207 मिले। इसके अलावा वार्ड 6 में छगन यादव ने परस देवांगन को 19 मतो से हराया। ये अधिक मत से जितने वाले: वहीं वार्ड 11 में आसिफ मेमन के रिकार्ड जीत के अलावा वार्ड 10 में सुरेन्द्र सोनटेके ने भी 163 मतो से जीत दर्ज की। उन्हें 227 मत मिले। वही सुजीत कटारे को 64 मत मिले। वार्ड 12 में पुष्पा साहू 54 मत से जीती। उन्हें 159 मत मिले वही प्रतिभा पटेल को 105 मत मिले। वार्ड 8 में खेमसिंह बघेल 65 मत से जीते। उन्हें 295 मत मिले वही योगेश बघेल को 230 मत मिले। वार्ड 4 में शीला टांडी 68 मत से जीते। उन्हें 200 मत मिले, वही गीता जगत को 132 मत मिले। इसके अलावा वार्ड 9 मे मधु देवांगन 61 मतों जीत हुई। गुरनुर कुकरेजा को 173 मत वही मधु देवांगन को 244 मत मिले। पालिका चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने अध्यक्ष पद के साथ 15 में से 9 वार्डों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस सिर्फ 4 वार्डों में सिमट गई। 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते। भाजपा की इस जीत के बाद पूरे शहर में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विजयी पार्षदों का स्वागत किया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रिखीराम यादव ने कांग्रेस के गैंदलाल सिन्हा को 164 मतों से हराया। रिखीराम को 3422 और गैंदलाल को 3258 वोट मिले। चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा ने वार्ड 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10 और 11 में बढ़त बनाई। कांग्रेस ने वार्ड 1, 7, 12, 13, 14 और 15 में बढ़त ली। गैंदलाल को अपने वार्ड में 121 वोटों की लीड मिली, जबकि रिखीराम को 48 वोटों की बढ़त मिली। जिला मुख्यालय होने के कारण यह सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए अहम थी। भाजपा के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल था। पार्टी संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस की हार की वजह गुटबाजी और भीतरघात रही। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक पर आतिशबाजी की और पूरे नगर में जश्न मनाया। भाजपा ने नगर पालिका में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले अब्दुल गफ्फार मेमन और मिलेश्वरी साहू अध्यक्ष चुने गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *