गुरदासपुर में BSF की 2 बसों सहित 6 गाड़ियां टकराई:3 घायल, हाईवे पर ट्रक पलटने से हादसा, लगा लंबा जाम

गुरदासपुर जिले में पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पत्थरों से भरा एक ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पीछे आ रही छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिनमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की दो बसें भी शामिल थीं। बता दे कि यह हादसा रविवार सुबह घने कोहरे के कारण नशहिरा मझा सिंह के पास गांव गिल्लांवाली में हुआ। सुबह करीब 7 बजे, नेशनल हाईवे पर आगे जा रहा पत्थरों से लदा ट्रक अचानक पलट गया। इस दौरान पीछे आ रहे वाहन समय पर ब्रेक नहीं लगा पाए, जिससे वे एक-दूसरे से टकरा गए।
छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं दुर्घटना में कुल छह वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। इनमें बीएसएफ की दो बसें थीं, जिनमें जवान अपने परिवारों के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर जा रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, तीन लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें सेना की एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार देकर ले जाया गया।

पुलिस ने जाम को खुलवाया बटाला पुलिस के एएसआई दविंदर सिंह ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि इस हादसे में नेशनल हाईवे पर घंटों तक जाम लगा रहा। पुलिस ने जेसीबी और क्रेन मंगवाकर सड़क को खाली करवाया और यातायात बहाल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *