शिमला में हत्या में बदला युवक की मौत का मामला:मां बोली- मर्डर कर सड़क पर फेंका; पुलिस ने 17 महीने बाद बदली धारा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते साल युवक का शव मिला था। जिसके करीब 17 महीने बाद मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की मां सन्देह है कि योजनाबद्ध तरीके बेटे का मर्डर हुआ है। मामला बालूगंज थाना क्षेत्र के ढांडा का है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक मां माया देवी बताया कि बेटे दीपाशू उर्फ हैप्पी की बीते वर्ष 17 अप्रैल, 2023 की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी जतोग में दर्ज करवाई थी। रोड़ किनारे मिला था युवक का शव माया देवी ने शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल 2023 को ढांडा के पास रोड़ से करीब 300 मीटर दूर बेटे का शव मिला था। शव का निरीक्षण करने पर उसका सिर धड़ से अलग होना पाया गया था। इसके बाद पुलिस और एफ.एस.एल. की टीम ने मौके का मुआयना किया था और साक्ष्य जुटाए थे। मां बोली- हत्या कर सड़क पर फेंका शव युवक की मां ने बताया कि उन्हें संदेह है कि उनके बेटे की किसी ने सुनियोजित तरीके से हत्या की है और हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस SHO राम स्वरुप ने बताया कि महिला ने बेटे के हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने भारतीय न्याय सहिता कि धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *