पटना में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़,4 अपराधी घर में छिपे:बिल्डिंग के अंदर हो रही गोलीबारी, पुलिस के साथ STF भी अंदर घुसी

पटना के कंकड़बाग इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 4 अपराधी एक इमारत के अंदर घुसे हैं इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस और STF भी बिल्डिंग के अंदर घुस गई है। रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। ऐसी खबर है कि अपराधियों ने पुलिस के ऊपर भी फायरिंग की। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फोर्स ने इमारत को चारों तरफ से घेर लिया है। जवानों के हाथ में हथियार हैं। बताया जा रहा है कि अपराधियों का एनकाउंटर हो सकता है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे 4 अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की। फायरिंग के बाद सभी अपराधी पास ही कंकड़बाग में स्थित एक 5 मंजिला इमारत के अंदर छिप गए। एक चश्मदीद के मुताबिक, ‘दोपहर करीब 12 बजे 4 से 5 अपराधी इमारत के अंदर घुसे, इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों ने इमारत के अंदर से ही पुलिस के ऊपर फायरिंग की। इसके बाद ही पटना पुलिस से STF तक मौके पर पहुंची।’ 5 थानों की फोर्स मौके पर पुलिस, STF के साथ ही करीब 5 थानों के SHO और 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर हैं। 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ अपराधी अब भी घर के अंदर छिपे हैं। इनकी संख्या कितनी है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पटना SSP अवकाश कुमार ने कहा कि ‘अभी कार्रवाई होने दीजिए। फिर बताएंगे। अभी यह पता नहीं है कि कितने अपराधी हैं।’ अपराधी कंकडबाग में रहने वाले धर्मेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के मकान में छिपे हुए हैं। आसपास के सभी लोगों के घरों के खिड़की दरवाजे बंद करवा दिए गए हैं। ऑपरेशन जारी है। फोर्स के ऑपरेशन की कुछ तस्वीरें देखिए… फायरिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा, थाने में, हिरासत में लोगों की पिटाई-मौतें होती हैं। बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर का क्रिमिनल डिसऑर्डर हो गया है। मुख्यमंत्री अचेत हैं, उनको कोई लेना देना नहीं हैं। ऐसा कोई दिन नहीं है बिहार में जब गोलियां नहीं चलती हैं। पटना में हर दिन गोलीबारी हो रही है। ——————————————— ये खबर भी पढ़िए,… आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, VIDEO:दरभंगा में बच्चों को आगे कर भीड़ ने बरसाए पत्थर, हथियार छीनने की भी कोशिश दरभंगा में शनिवार को 2 आरोपियों को पकड़ने गई लहेरियासराय थाने की पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस वालों पर लाठी-डंडे चलाए गए। पत्थर फेंके गए। हथियार छीनने की भी कोशिश की गई। पुलिस वालों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस पर ये हमला अभंडा गांव में हुआ है। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *