डीडवाना में 110 मरीजों की आंखों की जांच:48 मरीज लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित

डीडवाना में आदर्श सरस्वती सेवा समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अग्रसेन भवन में आयोजित इस शिविर में 110 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 48 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया। यह शिविर समिति के आर्थिक सहयोग से शंकरा आई हॉस्पिटल और जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। चयनित मरीजों का जयपुर स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से बिना टांके का ऑपरेशन किया जाएगा।

मरीजों के लिए चश्मा, भोजन और ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी ने बताया कि संस्था सामाजिक सरोकारों के तहत नियमित रूप से सेवा कार्य करती है। इसी क्रम में 15 मार्च को 44वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन में समिति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *