पति ने पत्नी को मार डाला,लाश को फंदे पर लटकाया:साथी संग मिलकर घर से 5KM दूर जंगल में ठिकाने लगाया;करैक्टर पर शक करता था

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पति ने पत्नी को मार डाला। फिर शव को फांसी के फंदे पर लटकता दिया। क्योंकि वो पत्नी के करैक्टर पर शक करता था। ऐसे में दंपती में आए दिन विवाद होता था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र झपरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, पति का नाम गुना राम (58) है। जबकि पत्नी का नाम बंधनी (50) है। पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था और विवाद करता था। 13 फरवरी को भी दंपती में इसी बात कर लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद गुस्साए पति ने पहले पत्नी को जमीन पर पटका, फिर डंडे से जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए साथी के शव को घर से 4-5 किलोमीटर दूर जंगल ले गया और फांसी के फंदे पर लटका दिया। पहले देखिए ये तस्वीरें- पढ़िए हत्या की पूरी घटना दरअसल, पति-पत्नी मजदूरी करते थे। लेकिन गुना राम बंधनी के करैक्टर पर शक करता था। आए दिन दंपती में विवाद होता था। इसी बीच 13 फरवरी की शाम ग्राम झपरा लातापानी के घने जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका मिला। महिला के शरीर पर गंभीर चोट और खरोंच के निशान थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने महिला की मौत को हत्यात्मक प्रकृति का बताया। ऐसे में पुलिस ने जांच तेज की और महिला की पहचान बंधनी के रूप में हुई। पुलिस ने पति गुना राम को हिरासत में लिया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने कोशिश करने लगा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किया। बाजार गई पत्नी रातभर घर नहीं लौटी आरोपी ने बताया कि पत्नी के घर से बाहर जाने और कई दिनों तक वापस नहीं आने को लेकर चरित्र शंका करता था। बुधवार को वह बलरामपुर बाजार गई थी और रात में घर नहीं लौटी। अगले दिन गुरुवार को जब वह घर आई तो पति नाराज हो गया। बांस के डंडे पीटा, मौत के बाद फंद पर लटकाया विवाद के बाद पति ने पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिराया। फिर बांस के डंडे, हाथ और पैर से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद साथी लखन कुम्हरिया (50) के साथ वह शव को जंगल में गया और फंदे पर लटका दिया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल हालांकि, पुलिस ने साथी लखन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा धारा 103(1), 238, 3(v) तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज भेज दिया गया है। पुलिस बोली- घर से 4 से 5 किलोमीटर जंगल ले गए थे शव इस मामले में सब इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि आरोपी का अपनी पत्नी से उस स्थान पर विवाद हुआ, जहां उसकी भैंस बंधी रहती थी। इसके बाद घर लौटने के दौरान रास्ते में ही आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर शव को करीब 4 से 5 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका दिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। …………………… यह खबर भी पढ़ें… बिहार के युवक ने रायपुर में पत्नी को मार डाला:फिर ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज रायपुर में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद पति ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव घर के सोफे पर मिला, जबकि पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *