महाशिवरात्रि के मौके पर जालोर में 121 गाड़ियों पर भगवान शिव की 125 प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। इसका लोगों ने जगह- जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। यह सुबह 9 बजे महावीर जीव दया गोशाला प्रथम पूज्य देव गणपति भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर रवाना हुई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से करीब 12 किमी का सफर कर नेहरु पार्क के पास से आदर्श नगर जैन मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में 108 ऑटो रिक्शा के छत पर भगवान शिव की प्रतिमा विराजमान की। इसके साथ ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों में शिवलिंग भगवान का रूप बनाकर बैठे बच्चों के साथ रथों में साधु-संत विराजमान थे। जगह-जगह फूल बरसाकर किया स्वागत
शहरवासियों ने जगह-जगह फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के आगे 108 से अधिक बाइक पर सवार युवा एक जैसी वेशभूषा सफेद कुर्ता, सफेद धोती और साफा पहनकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शिव तांडव की प्रस्तुति
शोभायात्रा के साथ आए कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ शोभायात्रा में 108 टैक्सियों पर एक जैसी सजी भगवान शिव की प्रतिमा भी विशेष रही। इस दौरान युवा डीजे पर भगवान शिव के भजनों पर नाचते हुए नजर आए। यहां से गुजरी शोभायात्रा
शोभा यात्रा की शुरुबात बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों के साथ शुरू होकर मेन रोड, गिटको होटल, पंचायत समिति चौराहा, भक्त प्रहलाद चौक, बडी पोल के अन्दर, घाचियों की पिलानी, सदर बाजार, गणेश चौक, सूरज पोल के बाहर देवनारायण सर्किल होते हुए राजेन्द्र नगर, अस्पताल चौराहा, जैन बोर्डिंग, रेल्वे स्टेशन, ऋषभ नगर, चामुण्डाजी मंदिर, हेड पोस्ट ऑफिस रोड, नागरिक बैंक के पास से होते हुए कृषि विभाग से हरिदेव जोशी सर्कल, मेन रोड, बैंक कॉलोनी भेरूमल सेठ के मकान के आगे से होते हुए नेहरु पार्क के पास से आदर्श नगर जैन मंदिर पर सम्पन्न हुई। अब देखिए शोभायात्रा से जुड़ी तस्वीरें


